
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफरिंग के लिए प्रसिद्ध कंपनी पॉली नेटवर्क (Poly Network) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हैकर्स ने कंपनी की सिक्योरिटी को हैक कर लिया है और भारी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस हैकिंग में लगभग 600 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 44,62,20,90,000 रुपए) से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी चुराई गई है। इस चोरी को क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी माना जा रहा है।
पॉली नेटवर्क ने ट्रेडर्स से इथेरियम, बाइनेंसचेन तथा ऑक्सपॉलीगोन कॉइन्स तथा टोकन्स को छोड़ने की अपील की है। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने इन्हीं कॉइन्स को चुराया है। पॉली नेटवर्क ने हैकर्स से अपील करते हुए कहा है कि जो अमाउंट हैक किया गया है, वह इतिहास का सबसे बड़ा अमाउंट है तथा क्रिप्टो कम्यूनिटी के हजारों सदस्यों के हैं। कंपनी ने हैकर्स को साथ मिलकर समस्या हल करने के लिए भी कहा है, साथ ही हैकर्स को पुलिस की भी धमकी दी गई है।
पॉली नेटवर्क में हुई क्रिप्टोकरेंसी की इस चोरी पर एफबीआई और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने टिप्पणी नहीं की है। कंपनी ने भी इस संबंध में कोई भी जवाब नहीं दिया है।
Published on:
11 Aug 2021 05:38 pm
