12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: दो दिन की गिरावट के बाद महंगा हुआ सोना, जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की है। वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। 10 ग्राम सोना 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,130 पर है और चांदी 64,230 पर है।
2 min read
Google source verification
gold

gold

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को (11 अगस्त, 2021) सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की है। वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। बुधवार को 10 ग्राम सोना 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,130 पर है और चांदी 64,230 पर है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को दोनों में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी।

सोमवार और मंगलवार को थी गिरावट
मंगलवार को 10 ग्राम सोने 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,050 रुपए पर था। वहीं, चांदी में 3.63 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 64,230 रुपए पर है। इससे एक दिन पहले सोना 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,820.00 रुपए था। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी 2.89 प्रतिशत गिरावट के साथ 66,650 रुपए बिक रही थी।

10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 43,047 और 24 कैरेट सोने की कीमत 46,960 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,120 और 24 कैरेट सोना 47,040 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,065 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 46,980 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,239 और 24 कैरेट 47,170 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

यह भी पढ़े - टाटा की ट्रेंड लिमिटेड ने 1 लाख के बना दिए 87 लाख रुपये, ये रहा तरीका























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली43,04746,960
मुंबई43,12047,040
कोलकाता43,06546,980
चेन्नई43,23947,170
बेंगलुरू43,15747,080
हैदराबाद43,18447,110
जयपुर43,11147,030
लखनऊ43,12947,050
भोपाल43,16647,090

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9,070 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,070 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़े - Tata-Big Basket Deal को मिली CCI से मंजूरी, Tata Digital खरीदेगी 64 फीसदी हिस्सेदारी

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।