24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HDFC Bank बदलने जा रहा है ये नियम, जानिए आपके काम का है या नहीं

HDFC Bank अपने Preferred Customers के लिए 1 अक्टूबर से नए नियम लागू करने जा रहा है। बैंक ने प्रीफर्ड बैंकिंग एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का विस्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 21 Jul 2025, 2:56 PM IST

HDFC Bank rules change

HDFC Bank अपने Preferred Customers के लिए नए नियम लागू करने जा रहा है।

बैंक अपने चुनिंदा ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड बैंकिग सर्विसेज प्रदान करते है। ये अक्सर हाई नेटवर्थ कस्टमर्स होते हैं। देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC Bank भी अपने कुछ खास ग्राहकों को प्रीफर्ड बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है। एचडीएफसी बैंक अपने प्रीफर्ड कस्टमर्स के लिए 1 अक्टूबर से नए नियम लागू करने जा रहा है। बैंक प्रीफर्ड बैंकिंग सेवाओं का फायदा पाने के लिए जरूरी शर्तों का विस्तार कर रहा है।

ये शर्तें करनी होंगी पूरी

HDFC Bank ने प्रीफर्ड बैंकिंग एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का विस्तार किया है। ग्राहकों की टोटल रिलेशनशिप वैल्यू (TRV) के आधार पर उन्हें प्रीफर्ड कस्टमर माना जाएगा। इसके लिए नीचे दी गई शर्तों में से किसी एक को पूरा करना जरूरी है:

आपका एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है, तो चार लाख रुपये का मिनिमम एवरेज मंथली बैलेंस मेंटेन करना होगा।
चालू खाता वालों के लिए 6 लाख रुपये का मिनिमम एवरेज क्वाटरली बैलेंस होना चाहिए।
अगर कई सारे खाते हैं, तो सारे रिटेल लायबिलिटी अकाउंट्स में कंबाइंड एवरेज मंथली बैलेंस 20 लाख रुपये होना चाहिए।
कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट है, तो हर महीने कम से कम दो लाख रुपये नेट सैलरी आने पर ही प्रीफर्ड कस्टमर बन पाएंगे।
50 लाख रुपये या इससे अधिक का टीआरवी मेंटेन करने वालों को भी यह सुविधा देने की व्यवस्था है।

TRV क्या होता है?


TRV का मतलब Total Relationship Value से है। इसमें वो सारी रकम आती है जो किसी भी रूप में आपकी ओर से (एक कस्टमर आईडी के तहत) बैंक में जमा हो। यह रकम बचत खाता, चालू खाता, एफडी, बकाया लोन अकाउंट या किसी और तरह का निवेश (जैसे म्यूचुअल फंड) आदि में हो सकती है।

Preferred Customers को क्या मिलती हैं सुविधाएं?

ऐसे ग्राहकों को बैंक एक रिलेशनशिप मैनेजर देता है। वह आपको बैंकिंग से जुड़ी सेवाओं के इस्तेमाल में मदद करता है। पर्सनल लोन लेना हो या फोरेक्स कार्ड या बैंक की कोई भी अन्य सर्विस, रिलेशनशिप मैनेजर इसमें आपकी मदद करता है। प्रीफर्ड कस्टमर्स को फॉरेक्स, डीमैट, ट्रेडिंग और लॉकर जैसी सुविधाओं के लिए स्पेशल ऑफर भी मिलते हैं। साथ ही गैर-एचडीएफसी एटीएम से नकदी निकासी और फ्री बैलेंस पूछताछ जैसे चार्जेज भी ऐसे कस्टमर्स के माफ हो जाते हैं। इसके अलावा बैंक प्रीफर्ड कस्टमर्स को एचडीएफसी प्रीमियम क्रेडिट कार्ड और प्रीफर्ड प्लेटिनम डेबिट कार्ड भी देता है।