1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aadhaar Card: आपका आधार कितने बैंक अकाउंट से है लिंक, एक क्लिक में लगाएं पता

आज कोई भी काम आधार कार्ड के बिना नहीं हो सकता है। सरकारी और गैरसकारी काम के लिए आधार होना चाहिए। हर जगह आधार कार्ड के 12 अंकों की जरूरत पड़ती है। जैसे जैसे आधार की जरूरत बढ़ती जा रही है वैसे फर्जीवाड़ा भी बढ़ता जा रहा है। क्या आपको बता है आपके आधार से कितने बैंक खाते जुड़े हुए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 Apr 2022, 3:30 PM IST

Aadhaar Card

Aadhaar Card

Aadhaar Card Bank Link Status : मौजूदा समय में आधार कार्ड हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। सरकारी और गैर—सरकारी काम आधार के बिना नहीं किया जा सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार को अनिवार्य कर दिया गया है। आज स्कूल में बच्चे के दाखिला, बैंक में खाता खुलवाने, गाड़ी व मकान को खरीदने से लेकर बेचने तक आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। किसी भी काम के लिए आधार नंबरों की जरूरत पड़ती है। क्या आपको बता है कि आपके आधार से कितने बैंक लिंक है। एक सवाल यह भी होता है कि क्या कोई फर्जी अकाउंट हमारे आधार से तो नहीं लिंकर कर दिया गया है। ऐसे पता लगाए कि आपका आधार किन किन से जुड़ा हुआ है।

आधार से मोबाइल नंबर अपडेट करवाना जरूरी
आधार कोर्ड से मोबाइल नंबर अपडेट करना बहुत जरूरी है। कई बार बैंक के कामकाज के दौरान ओटीपी की जरूरत पड़ती है। अगर आपको आधार मोबाइल से जुड़ा हुआ है, तो आपके जरूरी काम अटक सकते है। ऐसी परेशानियों से बचने के लिए आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना जरूरी है। नंबर लिंक करने के फायदे जैसे सरकारी योजनाओं का लाभ, पीएफ निकालने में आसानी, बैंक से जुड़ा काम में आसानी और नया सिम कार्ड खरीदने आदि।

यह भी पढ़ें- Aadhaar PVC Card : UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार, जानिए कैसे करें ऑर्डर



इस तरह करें चेक-
— सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर चेक योर आधार और बैंक अकाउंट पर क्लिक करें।
— इसके बाद आप आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड को दर्ज करें.
— अब-आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
— ओटीपी दर्ज कर लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करें।
— लॉगइन करते ही आधार से जुड़े सभी बैंक खातों की जानकारी आपके सामने होगी।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card: अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल कहीं भी कभी भी डाउनलोड करें आधार, जानें कैसे