3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयरटेल ने राजस्थान में लॉन्च किया देश का पहला पेमेंट बैंक, मिलेगा एक लाख का बीमा, जानिए कैसे खुलेगा खाता

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल से जुड़े एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने अपना पहले पेमेंट बैंक शुरू किया। कंपनी ने राजस्थान से देश के पहले पेमेंट बैंक की शुरुआत की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Nov 2016, 9:13 AM IST

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल से जुड़े एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने अपना पहले पेमेंट बैंक शुरू किया। कंपनी ने राजस्थान से देश के पहले पेमेंट बैंक की शुरुआत की है। इसमें बचत खाते में जमा पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। कमर्शियल बैंकों में 4 से 6 फीसदी के बीच ब्याज दिया जाता हैं।

500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने से एसबीआई के ग्राहकों को लगा करारा झटका

बैंक के प्रबंध निदेशक शशि अरोड़ा ने बताया कि अभी राजस्थान में पायलट तौर परिचालन शुरू किया गया है। राज्य में स्थिति दस हजार एयरटेल रिटेल आउटलेट बैंकिंग प्वाइंट के तौर पर काम करेंगे और ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं देंगे।

राहत भरी खबर: ओवर ड्रॉफ्ट और कैश क्रेडिट अकाउंट से निकाल सकेंगे 50 हजार

उन्होंने कहा कि एयरटेल के रिटेल आउटलेट पर बैंक खाते खुलवाए जा सकते हैं। आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया से खाते खोले जाएंगे और इसके अलावा किसी दूसरे दस्तावेज की जरूरत नहीं है।

उनका बैंक पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस है। ग्राहकों को नकद जमा करने और निकालने की सेवाएं भी मिलेगी। एयरटेल मोबाइल नंबर ही ग्राहक का खाता नंबर होगा।

बचत खाताधारकों को एक लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलेगा। शुरुआत में 10 हजार एयरटेल आउटलेट में बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराई जाने की उम्मीद है।

एयरटेल पेमेंट बैंक की योजना इस साल के आखिर तक अपने कारोबारी नेटवर्क को राजस्थान में एक लाख शाखाओं तक ले जाने का है। पेमेंट बैंक में अभी ऋण देने की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। हालांकि लोन की सुविधा दी गई है, लेकिन वो भी बोर्ड से मंजूरी के बाद।