4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो रुपए का सिक्का आपको बना देगा लखपति, जानिए कैसे?

आपके पास है 2 रुपए का खास सिक्का तो आपको इसके बदले मिल सकते हैं 5 लाख रुपए, बस करना होगा ये जरूरी काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Jul 2021, 11:21 AM IST

698.jpg

नई दिल्ली। कई बार हम सिक्कों ( Coins ) को उतनी खास तवज्जो नहीं दे देते हैं और उन्हें किसी डिब्बे में या कहीं भी रख देते हैं। लेकिन अब यही सिक्के आपको लखपति बना सकते हैं। जी हां ये सिक्के आपकी कमाई ( Money Earning ) का बेहतरीन जरिया बन सकते हैं।

दरअसल इन दिनों पुराने नोटों और सिक्कों को चलन काफी बढ़ गया है। कई करेंसी कलेक्ट करने के शौकीन मनचाहे नोट और सिक्कों के बदले में अच्छी खासी रकद देने को तैयार हैं। यही वजह है कि इनकी पसंद और जरूरत का नोट या सिक्का आपके पास भी हो तो ये आपको अच्छी खासी कीमत दिला सकता है।

यह भी पढ़ेँः एक झटके में आपको लखपति बना देगा 50 पैसे का ये सिक्का, बस पूरी करना होगी ये शर्त

ऐसा ही दो रुपए का एक खास सिक्का आपको पांच लाख रुपए तक की कीमत दिला सकता है। यानी आप रातोंरात लखपति बन सकते हैं। बस इसके लिए थोड़ी सी मेहनत करनी होगी।

अगर आपके पास पुराने सिक्कों का कलेक्शन ( Old coins collection ) है तो यह आपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। 2 रुपए का ऐसा ही एक खास सिक्का आपको लखपति बना सकता है।

सिक्के की खासियत
दो रुपए का यह सिक्का सन् 1994 का बना है। इस सिक्के के पीछे भारत का झंडा बना हुआ है। क्विकर (Quickr) वेबसाइट पर इन रेयर सिक्कों की कीमत 5 लाख रुपए लगाई गई है। वहीं आजादी से पहले क्वीन विक्टोरिया के एक रुपए का सिल्वर के सिक्के की कीमत 2 लाख रुपए है।

9 लाख रुपए की भी कीमत
यही नहीं ऐसा ही एक रुपए सिक्का जॉर्ज वी किंग एम्परर 1918 के दौरान का भी है। ब्रिटिश सिक्के की कीमत 9 लाख रुपए तक लगाई गई है।

यहां खरीद और बेच सकते हैं सिक्के
इन सिक्कों को खरीदने और बेचने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट क्विकर ( Quickr ) बेहतरीन जरिया है। हालांकि कीमत खरीदार से बताचीत या मोलभाव करके बढ़ाई भी जा सकती है। क्विकर के अलावा ओलेक्स जैसी साइटों पर पुराने सिक्के खरीदे और बेचे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः अशोक स्तंभ वाला 10 रुपए का एक नोट बना सकता है आपको मालामाल, जानें कितनी मिलेगी कीमत

इस तरह बेच सकते हैं सिक्के
सिक्के कहां बिकेंगे और कहां खरीदे जा रहे हैं ये तो आपको पता चल गया। अब जान लीजिए कि ये सिक्के कैसे बेचे जाएंगे।

आपके पास ऐसे सिक्के हैं और इन्हें बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सिक्के की फोटो क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड कर दें।

खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेंगे। वहां से आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के मुताबिक अपना सिक्का बेच सकते हैं।