नई दिल्ली। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ( WhatsApp ) यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। WhatsApp ने अपने आईओएस ( iOS ) यूजर्स के लिए चैट में एचडी ( HD ) फोटोज भेजने का फीचर सेवा की शुरुआत की है। पिछले सप्ताह यह फीचर एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए दिया गया था। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक नए ऑप्शन से iOS यूजर्स प्राइवेट और ग्रुप चैट्स में हाई रिजॉल्यूशन इमेज भेज सकेंगे। यह सुविधा यूजर्स के लिए नया और पहले से बेहतर फील कराने वाला साबित होगा।