14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबिक्विक ने किया क्लियरफंड्स का अधिग्रहण, कुणाल बजाज को मिली नई जिम्मेदारी

मोबिक्विक ने क्लियरफंडस की शत प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

less than 1 minute read
Google source verification
mobikwik

नई दिल्ली। फिनटेक प्लेटफॉर्म मोबिक्विक ने ऑनलाइन संपदा प्रबंधन प्लेटफॉर्म क्लियरफंड्स का अधिग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही मोबिक्विक ने संपदा प्रबंधन कारोबार में प्रवेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि क्लियरफंड्स का शत प्रतिशत अधिग्रहण किया गया है। मोबिक्विक ने पहली बार किसी प्लेटफार्म का अधिग्रहण किया है।

mobikwik

कंपनी ने इस कारोबार को गति देने के लिए अगले वर्ष 1.5 करोड़ डॉलर निवेश करने का भी ऐलान किया है। अधिग्रहण के बाद क्लियरफंड्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल बजाज मोबिक्विक के संपदा प्रबंधन कारोबार का नेतृत्व करेंगे। 2016 में शुरू हुई क्लियरफंड्स कंपनी डायरेक्ट म्यूचुअल फंड इन्वेस्टेमेंट प्लेटफॉर्म है जो डाटा एनालिटिक्स और ऑटोमेटेड प्रोसेस का उपयोग करती है।