
Mukesh Ambani with Manoj Modi
Mukesh Ambani Gifts Manoj Modi: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस समय वो जिस कारण सुर्खियों में हैं, उसके पीछे एक और शख्स मनोज मोदी हैं। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ रुपए का मकान गिफ्ट में दिया है। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की गिफ्ट कीमती तो होगी, लेकिन 1500 करोड़ रुपए की... इसे सुनकर लोग चकित हो रहे हैं। ज्यादातर लोग इस सोच में है कि आखिर वो कौन शख्स है, जिसे मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ रुपए का कीमती गिफ्ट दिया। लोगों की इस उत्सुकता को हम समाप्त कर रहे है। मुकेश अंबानी ने जिस मनोज मोदी को 1500 करोड़ का आलीशन मकान गिफ्ट किया, उनके बारे में जानिए पूरी जानकारी-
नाम 'वृंदावन', कीमत 1500 करोड़.... गिफ्ट में मिला
मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को जो गिफ्ट दिया है, उसका नाम 'वृंदावन' है। यह भगवान श्रीकृष्ण वाला यूपी का वृंदावन नहीं मुंबई का एक आलीशान मकान है, जिसकी कीमत 1500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 22 मंजिल की यह बिल्डिंग मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में है। यह बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट में फैली हुई है, जिसमें प्रत्येक मंजिल 8000 वर्ग फुट के एरिया को कवर करती है।
कौन हैं मनोज मोदी, जिन्हें अंबानी ने दिया गिफ्ट
गिफ्ट की कहानी तो आप जान गए। अब जानिए आखिर मनोज मोदी हैं कौन? जिन्हें मुकेश अंबानी ने आलीशान बिल्डिंग गिफ्ट में दिया। मनोज मोदी रिलायंस ग्रुप के पुराने इंप्लॉई हैं। वो 1980 से रिलायंस में काम कर रहे हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइड हैंड और सबसे भरोसमंद इंप्लाई कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की हर डील में मनोज मोदी की भूमिका अहम होती है।
अंबानी के भरोसे का दूसरा नाम मनोज मोदी
पुराने और भरोसमंद इंप्लाई मनोज मोदी पर मुकेश अंबानी आंखें बंदकर भरोसा करते हैं। मनोज मोदी इस समय रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। वो हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला टेलीकॉम बिजनेस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसी रिलायंस के बड़े प्रोजेक्ट्स को संभालते हैं।
लाइमलाइट से दूर कंपनी को आगे बढ़ाने पर लगाते दिमाग
मुकेश अंबानी के खास होने के बाद भी मनोज मोदी लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वो न के बराबर ही मीडिया कवरेज में आते हैं। यही कारण है कि उनके बारे में देश और दुनिया में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाने में मनोज मोदी का दिमाग चलता है। फरवरी 2023 में मुकेश अंबानी ने एक डील से एक दिन में 14 हजार करोड़ की कमाई की थी। कहा जाता है कि इस डील के पीछे मनोज मोदी का दिमाग था।
यह भी पढ़ें - अमीरों की लिस्ट में अडानी की जोरदार वापसी, जानें अंबानी का हाल
MM के नाम से मशहूर, मुकेश अंबानी के क्लासमेट
रिलायंस इंडस्ट्रीज में मनोज मोदी MM के नाम से जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मनोज मोदी और मुकेश अंबानी इंजीनियरिंग कॉलेज के क्सालमैट रहे हैं। तभी से ये दोनों दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली है। मनोज मोदी सोशल मीडिया पर नहीं है। वो शांति से अपना काम निपटाने के लिए जाने जाते हैं। कहा जाता है कि अंबानी के बच्चे भी मनोज मोदी के खिलाफ कोई फैसला नहीं लेते।
लोग बोले- बॉस हो तो अंबानी जैसा
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सफलता के पीछे और रिलायंस को अरबों की डील में सफलता हासिल कराने में मनोज मोदी का बड़ा हाथ रहा है। इस कारण मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को 22 मंजिली बिल्डिंग गिफ्ट की है। इस घर को तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी ने डिजाइन किया है और फर्नीचर इटली से मंगाया गया है। नेपियन सी रोड समुद्र किनारे है। अंबानी द्वारा अपने फेवरेट इंप्लाई को यह गिफ्ट देने पर लोग यह कह रहे हैं कि बॉस हो तो मुकेश अंबानी जैसा...
यह भी पढ़ें - 24 घंटे में 14 हजार करोड़ की कमाई, किसने मुकेश अंबानी को दिलाया तगड़ा मुनाफा
Updated on:
26 Apr 2023 03:20 pm
Published on:
26 Apr 2023 01:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
