सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 6 पैसे बढ़कर 96.59 रुपये लीटर पहुंच गया और डीजल 5 पैसे की मजबूती के साथ 89.76 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता हुआ इसके साथ 96.47 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल में 10 पैसे की कमी के साथ 89.66 रुपये लीटर है। गुरुग्राम में भी पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हुआ है, जो 96.89 रुपये लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल 20 पैसे की कमी के साथ 89.76 रुपये पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 42 पैसे गिरकर 107.38 रुपये लीटर जबकि डीजल 40 पैसे टूटकर 94.16 रुपये लीटर बिक रहा है।