31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan Samman Yojana: जानिए किन किसानों को नहीं मिलेंगे 9वीं किस्त के 2000 रुपए

PM Kisan Samman Yojana के तहत अटक गई है किस्त तो सबसे पहले आवेदन में कई गई गलतियों को सुधार लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Aug 2021, 4:02 PM IST

PM Kisan Yojana

नई दिल्ली। नए कृषि कानून ( New Farm Law ) को लेकर पिछले एक साल से लड़ाई लड़ रहे कुछ किसानों को एक और झटका लग सकता है। दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Yojana ) के तहत किसानों को 9 वीं किस्त का इंतजार है।

दरअसल कुछ किसानों की इस बार की किस्त रुक गई है। बता दें कि किसानों के खाते में अब तक इस योजना के तहत 8 किस्त आ चुकी हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक मदद करने के लिए 2000 रूपए की 3 किस्त सालाना किसानों के खाते में डालती है।

यह भी पढ़ेंः जानिए क्या है ई-रूपी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने किया लॉन्च

इस वजह से अटकी किश्त
दरअसल किसानों की किश्त अटकने के पीछे तकनीकी वजह है। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत केंद्र के पास 13 जुलाई 2021 तक 12.30 करोड़ लोगों के आवेदन आए हैं, लेकिन इसमें 2.77 करोड़ किसानों के आवेदन में गलतियां हैं।

आवेदनों में गलतियों के कारण ही करीब 27.50 लाख किसानों के लेन-देन फेल हो चुके हैं और 31.63 लाख किसानों के आवेदन पहले ही रद्द किए जा चुके हैं। ऐसे में इन किसानों की किस्त अटक गई है।

इन गलतियों को सुधार लें
किसान फॉर्म को भरते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें। जिनसे गलतियां हो गई हैं वे सुधार कर लें, ताकि आगे किश्त को लेकर कोई दिक्कत ना आए।

इसके तहत फॉर्म भरते समय अपना नाम अंग्रेजी में लिखें। जिन किसानों का नाम आवेदन में हिंदी में है, वे उसे अंग्रेजी में कर लें।

आवेदन में नाम और बैंक खाते में आवेदक का नाम अलग-अलग है तो उसे एक जैसा कर लें, वरना पैसा अटक सकता है।

इसके अलावा अगर बैंक का IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और गांव का नाम लिखने में गलती हुई तो उन्हें क्रमशः सुधार कर लें। ऐसा नहीं किया तो आपकी किस्त आपके खाते में नहीं आएगी।
कुछ बैंकों के विलय के कारण IFSC कोड बदल गए हैं। ऐसे में अपना नया IFSC कोड जरूर अपडेट कर लें।

यह भी पढ़ेंः 40 की उम्र में लें सकते हैं पेंशन, लोन लेने और प्लान छोड़ने की भी है सुविधा

यहां पर करें सुधार
- अपने फॉर्म को भरने या फिर गलतियों में सुधार करने के लिए सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होग।
- यहां पर दिए गए ‘किसान कॉर्नर’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको ‘आधार एडिट’ का विकल्प दिखाई देगा, यहां आप अपने आधार नंबर में सुधार की जरूरत है तो वो भी करें।
- इसी तरह बैंक अकाउंट से लेकर अन्य गलितयों में भी सुधार कर लें।