ब्लैकमनी का मामला नया नहीं है। 1978 में सरकार ने 5,000 और 10,000 रुपए के करंसी नोट को बंद करने का फैसला किया था। लेकिन उसके असर सबके सामने हैं। वैसे भी करंसी सर्कुलेशन महज 16 लाख करोड़ रुपए का है, जबकि इकोनॉमी का साइज लगभग 145 लाख करोड़ रुपए है। सरकार का यह दावा कि डिजिटल ट्रांजैक्शन से करंसी अप्रासंगिक हो जाएंगे, अधूरा सच है।