नई दिल्ली। डिजिटल करेंसी ( Digital Currency in India ) को लेकर आरबीआई (RBI) के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने देश में आने वाले समय में आरबीआई की डिजिटल करेंसी को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। इसके साथ ही किस तरह से डिजिटल करेंसी देश में चलेगी इसको लेकर क्या योजना हो सकती है इसपर भी बयान दिया है। गुरुवार को एक बयान में आरबीआई द्वारा खुद की डिजिटल करेंसी के चरणबद्ध तरीके से काम करने के बारे में बताया।