19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलायंस जियो ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया को कहा ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे’, आप भी पढ़ें ट्वीट

प्रेम का पर्व वैलेंटाइंस डे पुराने शिकवों को भुलाकर गले मिलने का भी मौका बनता रहा है। अब यह केवल इंसानी रिश्तों में ही प्रेम का प्रतीक नहीं रहा है बल्कि कंपनियां भी इसे अपने प्रतिद्वंदियों के साथ संबंध सुधारने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
jio

jio

प्रेम का पर्व वैलेंटाइंस डे पुराने शिकवों को भुलाकर गले मिलने का भी मौका बनता रहा है। अब यह केवल इंसानी रिश्तों में ही प्रेम का प्रतीक नहीं रहा है बल्कि कंपनियां भी इसे अपने प्रतिद्वंदियों के साथ संबंध सुधारने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। इस कड़ी में मंगलवार को रिलायंस जियो ने भी वैलेंटाइंस डे पर कुछ ऐसा ही अनोखा किया। जहां रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में आने के बाद कंपनियों के बीच टैरिफ की लड़ाई और ज्यादा से ग्राहकों तक पहुंच के हथकंडे अपनाए जाने लगे।

रिलायंस जियो ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक मजेदार और प्यार से भरा ट्वीट किया। जियो ने लिखा, "प्रिय एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, वैलेंटाइंस डे मुबारक हो। #विदलवफ्रॉमजियो" हालांकि जियो द्वारा यह संदेश जारी किए जाने के बाद उसके पास इन कंपनियों की तरफ सेे फिलहाल कोई रिप्लाई नहीं आया है।

और ऐसा पहली बार नहीं है जब जियो ने अपने प्रतिद्वंदियों के साथ कोई पहल की हो। एक पखवाड़े पहले जब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए वोडाफोन से शिकायत की थी, तो जियो ने आगे आकर उनकी मदद करने का हाथ बढ़ाया। अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि वो अपने फोन से मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं और इन्हें भेजने पर 'फेल्ड' लिखकर आता है, लेकिन संदेश पाने में कोई दिक्कत नहीं है।

बिग बी द्वारा यह मैसेज शेयर किए जाने के तुरंत बाद जब तक वोडाफोन कोई जवाब देता, आधे घंटे में ही जियो ने इस मौके को भुनाते हुए मुफ्त जियो सिम कार्ड देने की पेशकश करते हुए लिखा, "सर, हमें होम डिलीवरी प्रॉसेस के जरिये आपके घर जियो सिम भेजने में बहुत खुशी होगी और यह आधार कार्ड के जरिये ईकेवाईसी से तुरंत एक्टीवेट हो जाएगा।"

हालांकि वोडाफोन ने भी कुछ देर बाद इस मुद्दे का सुलझा दिया और बिग बी ने धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया कि अब समस्या दूर हो गई है।