30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI ने KYC फ्रॉड के खिलाफ ग्राहकों को किया अलर्ट, सुरक्षा के तीन पहलुओं का रखें ध्यान

  एसबीआई ने ग्राहकों को ऐसे मामलों के बारे में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि केवाईसी के नाम पर फ्रॉड की सूचना सही है। यह अब देशभर में फैल चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 13 Jul 2021, 9:22 PM IST

sbi fraud alert

नई दिल्ली। केवाईसी के नाम पर जारी फ्रॉड की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने अपने ग्राहकों से लगातार अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है। एसबीआई ने ग्राहकों को ऐसे मामलों के बारे में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि केवाईसी के नाम पर फ्रॉड ( KYC Fraud ) की सूचना सही है। यह अब देशभर में फैल चुका है।

Read More: 500 रुपए में खुलवाएं डाकघर बचत खाता, मिलेगा हाई रिटर्न और 7000 की टैक्स छूट

फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों पर करें अमल

एसबीआई की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक जालसाज ग्राहक की व्यक्तिगत साख या केवाईसी विवरण चुराने के लिए बैंक या व्यवसाय प्रतिनिधि के रूप में एक टेक्स्ट संदेश भेजता है। एसबीआई ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने ग्राहकों को सचेत किया था कि 'केवाईसी धोखाधड़ी वास्तविक है, और यह पूरे देश में फैल गया है। जालसाज आपके व्यक्तिगत विवरण प्राप्त करने के लिए बैंक/कंपनी के प्रतिनिधि होने का दावा करते हुए एक टेक्स्ट संदेश भेजता है। इस तरह की धोखाधड़ी को दूर करने के लिए एसबीआई ने साइबर अपराध विभाग ( https://www.cybercrime.gov.in/ ) के सीधे लिंक का भी खुलासा किया है। साथ ही एसबीआई ने फर्जी केवाईसी अपडेट लिंक से बचने के लिए तीन सुरक्षा भी टिप्स जारी किए हैं।

Read More: बिना जोखिम लिए पैसा कमाना चाहते हैं तो SBI में खुलवाएं सेविंग प्लस अकाउंट, ज्यादा मिलेगा ब्याज

एसबीआई टिप्स

1. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें

2. बैंक अपने ग्राहकों को केवाईसी अपडेट के लिए लिंक कभी नहीं भेजता

3. केवाईसी के लिए अपना मोबाइल नंबर और गोपनीय डेटा किसी के साथ साझा न करें

घर-घर बैंकिंग का उठाएं लाभ

SBI ने अपने ग्राहकों को सचेत करते हुए कहा है कि वे केवल एक फोन कॉल के जरिए घर-घर बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि "आपका बैंक अब आपके दरवाजे पर है। आज ही डोरस्टेप बैंकिंग के लिए पंजीकरण करें! अधिक जानने के लिए https://bank.sbi/dsb। टोल-फ्री नंबर 1800 1037 188 या 1800 1213 721 पर कॉल करें।

Read More: Gold के रेट में उछाल, फिर भी ऑल टाइम हाई से 8500 रुपए सस्ता

बड़ी खबरें

View All

कारोबार