
rana kapoor
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को यस बैंक के संस्थापक, पूर्व एमडी व सीईओ राणा कपूर को बड़ी राहत दी है। सेबी ने कपूर के जब्त बैंक खातों, लॉकरों, डिमेट अकाउंट्स व म्यूचुअल फंड फोलियो को फ्री करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि राणा कपूर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। यस बैंक घोटाले में उन्हें मार्च 2020 में गिरफ्तार करा गया। इसके बाद सेबी ने मार्च में राणा कपूर के सभी बैंक खातों, शेयर और म्यूचुअल फंड होल्डिंग को जब्त करा ताकि एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम को वसूला जा सके। राणा कपूर पर सेबी ने जुर्माना लगाया है। मगर वे जुर्माने को चुका नहीं सके। इसके बाद सेबी ने उनके सभी खातों, शेयर और म्यूचुअल फंड को जब्त करा। हालांकि सेबी ने अब इन पर से अपना अधिकार छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें: ICICI बैंक के साथ 563 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के खिलाफ मामला दर्ज
सेबी ने सितंबर 2020 में राणा कपूर पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। यह पेनल्टी मॉर्गन स्टैनली के साथ हुए एक लेनदेन के पर लगाया गया था। मॉर्गन स्टैनली यस बैंक की असूचीबद्ध प्रवर्तक हैं। इस मामले में सेबी ने अपने आदेश में कहा था कि राणा पूर ने मॉर्गन स्टैनली के साथ किए लेनदेन की जानकारी बैंक के निदेशक मंडल को न देकर शेयरहोल्डर्स को धोखा दिया। सूचीबद्धता नियमों का उल्लंघन किया।
सेबी ने इसलिए दिया खाते मुक्त करने का आदेश
इससे पहले दो अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सिक्योरिटीज अपीलीय ट्रिब्यूनल (एसएटी) के एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के फैसले पर रोक लगा दी थी। इसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने 50 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा था। कपूर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 50 लाख रुपये का भुगतान कर डाला। इसके बाद सेबी ने राणा कपूर के सभी जब्त बैंक और अन्य खातों व लॉकर को मुक्त करने का आदेश जारी किया।
Published on:
26 Aug 2021 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
