5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market ने आज मारी पलटी, 427 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, जानिए कहां-कहां आई तेजी

Stock Market Today: सेक्टोरल सूचकांकों में आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.67 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.53 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भी तेजी दर्ज हुई।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 05, 2026

Share Market Today

शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स आज 0.66 फीसदी या 472 अंक की बढ़त के साथ 72,382 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 0.60 फीसदी या 133 अंक की बढ़त के साथ 22,555 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी आईटीसी में 4.49 फीसदी, इटरनल में 2.50 फीसदी, एयरटेल में 2.38 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 2.28 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट एचसीएल टेक में 3.69 फीसदी दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
आईटीसी268.905.08%
बीएसई3,179.604.39%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स288.653.31%
श्रीराम फाइनेंस971.402.79%
बजाज फाइनेंस970.002.29%
भारती एयरटेल1,779.002.23%
इटरनल320.802.20%
एनटीपीसी321.802.13%
अडानी पोर्ट्स1,774.002.08%
टीसीएस2,114.401.90%
अडानी एंटरप्राइजेज2,864.001.68%
आईसीआईसीआई बैंक1,332.001.63%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,186.401.60%
एलएंडटी3,750.001.53%
आयशर मोटर्स7,021.501.47%
टाइटन4,580.001.42%
अल्ट्राटेक सीमेंट10,850.001.31%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,201.90-3.31%
मैक्स हेल्थकेयर917.00-2.55%
एचडीएफसी बैंक704.80-2.27%
अपोलो हॉस्पिटल्स7,985.00-1.83%
एशियन पेंट्स2,366.00-1.70%
इंफोसिस1,020.50-1.40%
सन फार्मा1,779.70-1.18%
नेस्ले इंडिया1,297.10-0.81%
एसबीआई लाइफ1,709.50-0.70%
सिप्ला1,335.50-0.63%
एचडीएफसी लाइफ531.00-0.60%
कोटक महिंद्रा बैंक416.00-0.56%
हिंडाल्को938.40-0.37%
टाटा कंज्यूमर953.75-0.34%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,203.00-0.27%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज212.00-0.24%
बजाज ऑटो10,024.00-0.21%
सोर्स- एनएसई

इन सेक्टर्स में आई तेजी

25 साल की सबसे लंबी लगातार वीकली गिरावट के बाद आज सोमवार को बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। सेक्टोरल सूचकांकों में आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.80 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 0.92 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.30 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.15 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.97 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.56 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.53 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.58 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.74 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)