ओरिएंट केबल्स (इंडिया) नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग उपकरण बनाने वाली कंपनी है। कंपनी को इस कारोबार में करीब दो दशक का अनुभव है। इसके ग्राहक और कारोबार ब्रॉडबैंड, टेलीकॉम, डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी, स्मार्ट बिल्डिंग ऑटोमेशन, सिक्योरिटी, सिस्टम इंटीग्रेशन और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर्स से जुड़े हैं। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में CAT5, CAT5e, CAT6 और CAT6A नेटवर्किंग केबल, पैच कॉर्ड, CCTV और को-एक्सियल केबल, इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल केबल, पावर केबल और ऑप्टिकल फाइबर केबल शामिल हैं।