1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TATA MOTORS: जगुआर लैंड रोवर्स में निवेश करेगी 22400 करोड़, लॉन्च होंगे इलेक्ट्रिक गाड़ियों के 10 मॉडल

  TATA MOTORS: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी के शेयरहोल्डरों को वर्चुअल एजीएम में बताया कि कंपनी निकट भविष्य में अपनी बिक्री में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 फीसदी करने का फैसला किया है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी केवल 2 फीसदी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Aug 2021, 3:21 PM IST

tata motors

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने जगुआर लैंड रोवर्स प्रोजेक्ट में बड़े निवेश की घोषणा की है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष यानि 2021.22 में 22,400 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है जो वित्तीय वर्ष 2020-21 से ज्यादा है। इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार के लिए पूंजी जुटाने की तैयारी में भी जुट गई है। टाटा मोटर्स ने निकट भविष्य में अपनी बिक्री में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी बढ़ा कर 25 फीसदी करने का फैसला किया है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी केवल दो फीसदी है। अब टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

Read More: एनएसई पर नए निवेशकों की संख्या 50 लाख के पार, एसबीआई ने बताई ये वजह

टाटा मोटर्स ( Tata Motors ) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी के शेयरहोल्डरों को वर्चुअल एजीएम ( AGM) के दौरान बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान टाटा मोटर्स ने जगुआर लैंड रोवर्स ( Jaguar Land Rovers ) में 19,800 करोड़ रुपए का निवेश किया था। वित्त वर्ष के दौरान 22,400 करोड़ रुपए का निवेश लक्ष्य रखा है।

हाइड्रोजन फ्यूल में भी निवेश का फैसला

कंपनी हाइड्रोजन फ्यूल ( hydrogen fuel ) से चलने वाली गाड़ियों में निवेश बढ़ाने का का फैसला किया है। कंपनी को इंडियन ऑयल से 15 हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी सात गाड़ियां बना भी ली हैं। लेकिन ये ट्रायल स्टेज में हैं।

2025 तक लॉन्च होंगे 10 मॉडल

टाटा मोटर्स की योजना के मुताबिक कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों ( Electric Vehicles ) की बिक्री में 25 फीसदी हिस्सेदारी के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। इस वक्त यह सिर्फ दो फीसदी है। कंपनी 2025 से पहले इलेक्ट्रिक गाड़ियों के 10 मॉडल लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी अलग से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी बिजनेस भी सेट-अप करने की योजना बना रही है। आगामी कुछ सालों में कंपनी का 1000 चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।

Read More: पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या में 11.9% का इजाफा, आरबीआई ने बताई ये वजह