नई दिल्ली: कोरोनावायरस ने सुस्ती की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को सालों पीछे पहुंचा दिया है। आलम ये है कि लोगों की परचेजिंग पॉवर कम हो गई है। अब अमेरिका की ट्रंप सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है । इस राहत पैकेज के तहत अमेरिका अपने नागरिकों को 1000 डॉलर यानि लगभग 74000 रुपए कीमत के चेक भेजेगी। इस पूरे राहत पैकेज का खर्च 1 लाख करोड़ डॉलर होगा। हालांकि इस राहत पैकेज की सारी डीटेल्स आनी अभी बाकी हैं लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि इस कदम से अर्थव्यवस्था के अंदर सैकड़ों अरब डॉलर का निवेश होगा ।