2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके लगाया लाखों का चूना, आप भी हो सकते हैं शिकार

बदमाशों ने 6 लोगाें के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके महज चंद मिनटाें में ही इनके अकाउंट से लाखों रुपए निकाल लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 10 Apr 2018, 3:43 PM IST

ATM Card

नर्इ दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एटीएम कार्ड क्लोनिंग का एेसा मामला सामने आया जिसके बाद अापको भी अपने एटीएम कार्ड को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। दरअसल इस फ्राॅड में 6 लोगों को लाखों रुपए का चुना लग गया। बदमाशों ने 6 लोगाें के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके महज चंद मिनटाें में ही इनके अकाउंट से लाखों रुपए निकाल लिए। ये मामला दिल्ली के लक्ष्मीनगर, हौज खास, दिल्ली विश्वविद्यालय, लोधी काॅलोनी , खान मार्केट आैर नेहरु प्लेस का है।

यह भी पढ़ें - ऐसे करें इस्‍तेमाल, आपकी जिंदगी बेहतर बना देगा आधार


कार्ड ब्लाॅक करने का भी नहीं मिला समय

इस फ्राॅड में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि, जिन लोगों के खाते से पैसे निकाले गए उन सबके पास उनके एटीएम कार्ड मौजूद थे। उनके पास इतना समय भी नहीं बचा कि वो अपने एटीएक कार्ड को ब्लाॅक करा सकें। एेसे में जरूरी है कि आप भी अपने एटीएम कार्ड को लेकर सावधान हो जाएं नहीं तो आपको भी अपनी मेहनत की गाढ़ी कमार्इ गवानी पड़ सकती है।

पांच मिनट में ही तैयार कर लेते हैं आपको कार्ड का क्लोन

यदि आप अपने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करते वक्त सावधानी नहीं बरतते हैं तो इसका फायदा जालसाज आसानी से उठा सकते हैं। ये जालसाज आपको डेबिट या क्रेडिट कार्ड का डुप्लीकेट महज पांच मिनट में तैयार कर सकते है जिसका इस्तेमाल करके ये आपके काउंट को खाली कर सकते हैं। आमतौर पर इसे कार्ड क्लोनिेंग कहा जाता है लेकिन हैकर्स इसे स्कीमिंग भी कहते हैं।

यह भी पढ़ें - EMI भरने से हैं परेशान तो करें ये पांच काम , नहीं होगी दिक्कत

पलक झपकते ही लगाते है लाखों का चूना

स्कीमिंग की इस प्रक्रिया से जालसाज पलक झपकते ही आपको लाखों रुपए की चपत लगा सकते हैं। दरअसल ये आपको डेबिट या क्रेडिट कार्ड का मैग्नेटिक स्ट्रिप का इस्तेमाल करते आपको कार्ड को डेटा चुरा लेते हैं। जिसके इस्तेमाल से ये आपके साथ ठगी करने के लिए करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बिजनेस यूटिलिटी न्यूज

कारोबार