
नई दिल्ली। आज के दौर में फेसबुक एक ऐसा माध्यम बन गया है जिसके बिना लोग अपने दिन की शुरुआत नहीं करते हैं। सोशल मीडिया के बाकी सभी माध्यम में फेसबुक सबसे सशक्त बन चुका है। चाहे कोई खबर हो या फिर आपस की बात किसी भी चीज को शेयर करने के लिए लोग सबसे पहले फेसबुक का ही सहारा लेते है। कुछ लोग तो अपनी हर एक्टिविटी फेसबुक पर शेयर करते हैं। वो कहां घूमने गए, किनसे मुलाकात की , कौन सी गाड़ी खरीदी, किस फ्लाइट से यात्रा की यहां तक की अपनी पर्सनल चीजों को भी फेसबुक पर शेयर करने से नहीं चुकते। लेकिन बीते कुछ दिनों में जिस तरह से फेसबुक पर डेटा चुराने का आरोप लगा है। इससे अधिकतर लोग सकते में है। ऐसे में खास तौर पर उन लोगों को सावधान हो जाना चाहिए जिन्हें फेसबुक की लत लग चुकी है। आइए आपको बताते है कि किन सावधानियों को अपना कर आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
पर्सनल चीजों का रखें ध्यान
हममें से कई लोग ऐसे हैं जो अपनी बर्थडेट को फेसबुक पर ओपन रखते हैं। लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि आपकी बर्थडेट कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों और डॉक्युमेंट्स में भी उल्लिखित होती है। इसके जरिए लोग आपके बैंक अकाउंट और पर्सनल डिटेल्स जैसी चीजों को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसलिए संभव हो तो अपनी ऐसी जानकारी को ओपन न ऱखें, बल्कि इसे प्रोटेक्टेड मोड में रखें।
सोच समझकर करें दोस्ती स्वीकार
फेसबुक पर आए दिन आपको कई लोगों की दोस्ती स्वीकार करने के रिक्वेस्ट आते रहते हैं। लेकिन यहां आपको सावधानी बरतने की जरुरत हैं। हर किसी की दोस्ती स्वीकार करने से पहले उस श्ख्स के बारें में जान लें।
फैमिली मेंबर्स के फोटो
कुछ लोग अपने बच्चों या परिवार की सभी तस्वीरों को शेयर करते हैं। ऐसा करना सुरक्षित नहीं है। इनके जरिए अनजान लोगों को आपकी पूरी फैमिली के बारे में जानकारी हो जाती है और इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
पल पल की अपडेट देना
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपनी पल पल की अपडेट फेसबुक को बताते है। ऐसा करने से आपकी सभी जानकारी साझा हो जाती है। जो कई बार खतरनाक साबित होती है।
लोकेशन बताना
कुछ लोगों को लोकेशन टैग करने की आदत होती है। लोकेशन टैग करने के चलते लोगों के साथ साथ हैकर्स को पता चल जाता है कि इस वक्त आप कहां पर है। जिसके चलते आपको मुसीबत उठाना पड़ सकता है।
बोर्डिग पास शेयर करना
कुछ लोग अपनी फ्लाइट की बोर्डिंग पास तक शेयर कर देते हैं। ऐसा करने से बोर्डिंग पास में लगे बार कोड के जरिए आपकी सारी जानकारी हासिल की जा सकती है।
Published on:
15 Apr 2018 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनेस यूटिलिटी न्यूज
कारोबार
ट्रेंडिंग
