नई दिल्ली : अगले महीने यानि अगस्त में Maruti Ciaz का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है, लेकिन नए मॉडल के मार्केट में आने से ठीक पहले कंपनी ने अपनी इस कार पर एक धमाकेदार ऑफर की घोषणा की है। दरअसल कंपनी मारुति सियाज के पुराने मॉडल पर डेढ़ लाख की छूट दे रही है। इसके अलावा कस्टमर्स को एक्सचेंज बोनस और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।