
लॉन्च हुई नई Maruti Suzuki Baleno, महज 5.4 लाख रुपये में किसी लग्जरी कार से तगड़ लुक
देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार मारुति सुजुकी बलेनो ( 2019 Maruti Suzuki Baleno ) का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नई बलेनो पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा बोल्ड है। फेसलिफ्ट बलेनो के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो नई बलेनो में ड्यूल टोन ब्लैक ब्लू इंटीरियर, 7 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले, वॉयस रिकग्निशन फंक्शन, टचस्क्रीन रियर्स पार्किंग कैमरे, लाइव ट्रैफिक व व्हीकल इंफोर्मेशन, नया स्मार्टप्ले स्टूडियो, एंड्रॉयड ऑटो और नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो नई बलेनो में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, रिमाइंडर विद प्री-टेंशनर, फोर्स लिमिटर्स सीट बेल्ट्स और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई बलेनो में नया फ्रंट बंपर, थ्रीडी डिजाइन ग्रिल, डे टाइम रनिंग लाइट्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, ड्यूल टोन 16 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी बलेनो में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 83.1 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार डीजल में 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और पेट्रोल में 21.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस हैं और पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन दिया गया है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई मारुति सुजुकी बलेनो ( 2019 Maruti Suzuki Baleno ) की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.4 से 8.77 रुपये तय की गई है। अलग-अलग वेरिएंट्स के हिसाब से बलेनो पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 5.4 से 7.45 लाख रुपये है। पेट्रोल वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 7.48 से 8.77 लाख रुपये है। डीजल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 6.6 से 8.6 लाख रुपये है।
Published on:
28 Jan 2019 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
