कैसे काम करता है ये-
अगर ब्रेक असिस्ट की बात करें तो हम इसे एबीएस का स्मार्ट वर्जन कह सकते हैं,यानी तकनीक रूप से ये एबीएस से ज्यादा बेहतर और सुरक्षित है। ब्रेक एसिस्ट का प्रयोग उन वाहनों में किया जाता है जिनमें एबीएस एक स्टैंडर्ड के तौर पर प्रयोग किया गया हो। ब्रेक असिस्ट सिस्टम में एक सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है जो कि एबीएस को तत्काल प्रभाव से ब्रेक अप्लाई करने के लिए एक स्मार्ट टच प्रदान करता है।