नहीं आएगी खरोंच- आजकल कंपनिया सेफ्टी फीचर्स पर खास ध्यान दे रही हैं। इस कार में महिन्द्रा ने ऐसा ही किया है।इस कार के टॉप मॉडल में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 9 एयरबैग्स मिलेंगे।इसके अलावा एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफ़ोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), हिल-स्टार्ट, हिल-डिसेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कण्ट्रोल (ESP), ट्रैक्शन कण्ट्रोल, एंटी-रोल प्रोग्राम, आदि। इस कार के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट, और टक्कर होने से पहले चेतावनी जैसे फीचर्स हैं।