एक समय था जब कार में गियर शिफ्टिंग के लिए मैनुअल ट्रांसमिशन (Manual Transmission) ही मिलता था और साथ ही लोगों यह पसंद आता था। पर समय के साथ ट्रेंड बदल चुका है। आजकल लोग आटोमेटिक ट्रांसमिशन (Automatic Transmission) को भी काफी पसंद कर रहे हैं। यूँ तो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लंबे समय से कार में मिल रहा है और विदेशों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है पर अब भारत में भी इसे इस्तेमाल करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। आजकल देश में कई गाड़ियों में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलने लगा है। कुछ गाड़ियों में तो सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ही मिलता है। पर अगर आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले इस ट्रांसमिशन ऑप्शन के फायदे और नुकसान के बारे में जान लेना ज़रूरी है।