नई दिल्ली : हाल के दिनों कार में लगे एयरबैग फीचर को कंपनियां काफी प्रमोट करती हैं। लगभग हर कंपनी कार में एयरबैग फीचर दे रही है, वहीं इनकी संख्या बढ़ने के साथ कीमत भी बढ़ जाती है। एयरबैग चोटों को कम कर सकते हैं यहां तक कि पैसेंजर की जान भी बचा सकते हैं, लेकिन यहां जानने लायक बात ये है कि पैसेंजर की सिक्योरिटी के लिए दिया जाने वाला ये फीचर हमेशा काम नहीं कर पाते।इसके पीछे कुछ खास कारण कई बार तो कार के मालिक और उसमें बैठने वाले ही इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।चलिए आपको बताते हैं कि किन हालात में एयरबैग्स काम नहीं करते हैं।