लुक्स और डिजाइन- ऑल्टो को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये देखने में अपील करती है। अपनी डिजाइन और लुक्स के अलावा इस कार के पॉवर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स इसको लग्जरी कार के बराबर लाकर खड़ा कर देती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट्स में एयरबैग का फीचर आने से लोगों का इस पर भरोसा और बढ़ा है।