30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amazon और Stellantis ने मिलाया हाथ, डेवलप करेंगे लेटेस्ट कार डैशबोर्ड्स

Amazon और Stellantis ने हाल ही में लेटेस्ट कार डैशबोर्ड्स डेवलप काने के लिए पार्टनरशिप करने का फैसला किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 7 Jan 2022, 2:34 PM IST

amazon_and_stellantis.jpg

Amazon and Stellantis partnership

आज के लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के ज़माने में लोगों को घर से लेकर कार तक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए। कार के इंटीरियर में इस्तेमाल डैशबोर्ड में आज के समय में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से कई तरह के बेहतरीन फीचर्स मिलने लगे हैं। इसी के चलते अमरीका बेस्ड सबसे बड़ी इंटरनेशनल ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न (Amazon) और अमरीकी-यूरोपीय ऑटोमेकर कंपनी स्टेलंटिस (Stellantis) ने हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां साथ में मिलकर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले कार डैशबोर्ड्स डेवलप करने पर काम करेंगी।


एलेक्सा स्मार्ट टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल

अमेज़न और स्टेलंटिस दोनों कंपनियों ने हाल ही में इस बारे में घोषणा की। साथ ही कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि Jeep और Ram ब्रांड्स के पिक-अप ट्रक्स में कंपनी के नए डैशबोर्ड्स का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि उनके नए डैशबोर्ड्स में एलेक्सा स्मार्ट असिस्टेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Sony ने रखा इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में कदम, पेश की नई कार

एडवांस एप्लिकेशन का होगा इस्तेमाल

अमेज़न और स्टेलंटिस साथ मिलकर वाहनों के लिए एक एडवांस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म डेवलप करेंगे। इस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म में एंटरटेनमेंट, नैविगेशन सिस्टम, वाहन रखरखाव, ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस और पेमेंट सर्विस के लिए AI-एन्हांस्ड एप्लिकेशन का इस्तेमाल होगा।


यह भी पढ़ें - LG लाया नया Omnipod कॉन्सेप्ट, मिलेगा बिना ड्राइवर की कार का एक शानदार एक्सपीरियंस, जानिए डिटेल्स

ड्राइविंग एक्सपीरियंस को किया जाएगा अपडेट

अमेज़न और स्टेलंटिस साथ में मिलकर जिन एडवांस कार डैशबोर्ड्स को डेवलप करने वाले हैं, उसके ज़रिए दोनों ही कंपनियों का उद्देश्य ड्राइविंग एक्सपीरियंस को अपडेट करना है वाहनों के लिए अएडवांस कार डैशबोर्ड्स को डेवलप करने के साथ ही स्टेलंटिस क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए अमेज़न वेब सर्विसेज़ का भी इस्तेमाल करेगा।