नई दिल्ली:सचिन तेंदुलकर , खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए ये नाम किसी भगवान से कम नहीं है। सचिन तेंदुलकर आज अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। क्रिकेट के अलावा सचिन तेंदुलकर को जिस चीज का शौक है वो है कार। सचिन के गैराज में ऑडी, BMW, Ferrari जैसी शानदार कारों की लाइन लगी है लेकिन इन सभी कारों के बीच एक ऐसी कार खड़ी है जिसे खरीदने पर सचिन ने गर्व महसूस किया था। सचिन को इस कार से इतना लगाव है कि 1989 में खरीदी गई ये कार आज भले ही सचिन चलाते नहीं लेकिन उनके गैराज में इसे बड़े एहतियात से रखा गया है।