नई 320डी जीटी स्पॉर्ट पहले वाली दो कारों से मिलती जुलती हुई दिखती है। इस कार का फ्रंट एम स्पॉर्ट जैसा दिखता है। ये कार लग्जरी लाइन वेरिएंट के साथ पेश की जा रही है। 320डी जीटी स्पॉर्ट बीएमडब्ल्यू के ड्राइविंग एक्स्पीरियंस कंट्रोल सिस्टम से लैस है, जिसके जरिए ये कार कम्फर्ट, इकोप्रो, स्पॉर्ट और स्पॉर्ट प्लस जैसे मोड्स में चल सकती है।