इंजन की बात करें तो M3 कॉम्पटीशन में 3.0 लीटर 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन लगाया गया है। ये इंजन 410PS की पावर और 550Nm का टॉर्क जनरेट करता है। मात्र 4.2 सेकंड में ये कार 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 250kmph है। 7-स्पीड इंजन डुअल-क्लच ट्रांसमिशन से लैस है जो कि रियर व्हील्स पर पावर सप्लाई करता है।