
स्विफ्ट के दाम में मिल रही है BMW की ये लग्जरी SUV, जल्द करें बुक
अगर आप भी किसी लग्जरी एसयूवी को खरीदने की चाह रखते हैं और कम बजट होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो आज हम आपको बीएमडब्ल्यू एक्स1 एस ड्राइव20डी ( BMW X1 sDrive20d ) के बारे में बता रहे हैं जो कि सिर्फ मारुति सुजुकी स्विफ्ट के दाम में मिल रही है। आइए जानते हैं कहां से खरीद सकते हैं आप...
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1995 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 184 बीएचपी की पावर और 380 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार काफी ज्यादा शानदार और लग्जरी है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 17.05 किमी का माइलेज दे सकती है। इस एसयूवी में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। रियर व्हील ड्राइव वाली ये कार मात्र 7.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 205 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इस एसयूवी में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं और ट्यूबलैस टायर हैं। बीएमडब्ल्यू एक्स1 2011 मॉडल कार है जो कि लगभग 69,000 किमी चली हुई है । फॉर्थ ऑनर वाली ये एसयूवी कापी ज्यादा बेहतरीन है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में एसी, पावर स्टीयरिंग, हीटर, एडजेस्टेबल स्टीयरिंग, लैद सीट्स, लैदर स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल लॉक, रियर वाश वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग, पावर डोर लॉक, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, रियर सीट बेल्ट, एडजेस्टेबल सीट्स, सीट बेल्ट वार्निंग, एयरबैग्स, एंटी थेफ्ट डिवाइस, की लैस एंट्री, क्रैश सेंसर और टायर प्रेशर मोनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो ये सेकंड हैंड बीएमडब्ल्यू एक्स1 एस ड्राइव20डी ( BMW X1 sDrive20d ) कार सिर्फ 7 लाख रुपये में मिल रही है जबकि नई कार की कीमत 40 लाख रुपये है। इतनी कम कीमत में तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार ही आ सकती है।
Updated on:
12 Nov 2018, 2:45 PM IST
Published on:
9 Nov 2018, 3:33 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.