नई दिल्ली: कार चलाने वाला हर इंसान मर्सडीज और बीएमडब्लयू जैसी लग्जरी कारें खरीदना चाहता है, लेकिन इन कारों की आसमान छूती कीमतें हमारे सपनों को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं। खैर अगर आप भी चाहते हैं इन कारों की सवारी करना तो हमारे पास आपके लिए बढ़िया प्लान है। दरअसल यूज्ड कार मार्केट में अगर आप देखेंगे तो आपको सस्ती कीमत पर लग्जरी कारें मिल जाएंगी।कई सारी वेबसाइट्स ऐसी हैं जहां आपको ये कारें आसानी से दिख जाएंगी।