11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली में 4 लाख रुपये से भी कम में मिल रही हैं ये ज़बरदस्त कारें

आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत महज 4 लाख रुपये से शुरू होती है और ये बेहतरीन माइलेज भी देती हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Oct 25, 2018

car offers

दिवाली में 4 लाख रुपये से भी कम में मिल रही हैं ये ज़बरदस्त कारें

नई दिल्ली: देश भर में नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में कार निर्माता कंपनियां भी अपनी कारों पर जबरदस्त ऑफर दे रही हैं क्योंकि कार ग्राहक त्योहारों में ज्यादातर कार खरीदते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत महज 4 लाख रुपये से शुरू होती है और ये बेहतरीन माइलेज भी देती हैं।

ग्राहक धड़ल्ले से खरीद रहे हैं इस कंपनी की कार, स्टाइल के साथ माइलेज भी देती हैं दमदार

1 अप्रैल 2020 से नहीं बिक सकेंगे BS-IV वाहन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

डैटसन गो फेसलिफ्ट

यह एक हैचबैक कार है जिसकी कीमत महज 3.29 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में आपको 20 kmpl का जबरदस्त माइलेज मिलता है। बता दें कि इसमें 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 67bhp की पावर और 104Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

मात्र 25 भारतीय खरीद पाएंगे मिनी कूपर का ऑक्सफोर्ड एडिशन

महंगी बाइक्स को टक्कर देने आ रही है सस्ती Bike Yamaha MT-15

डैटसन गो प्लस फेसलिफ्ट

यह भी एक हैचबाइक कार है जिसे आप 3.83 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। यह कार 20 kmpl का का माइलेज देती है। इस कार में 1.2 लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67bhp की पावर और 104Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

रेनो क्विड

इस कार में 799 cc का इंजन दिया गया है जो 54 PS की पावर जनरेट करता है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार 25.17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। रेनो क्विड की शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये है।

सिर्फ 4.5 लाख रुपये में मिल रही है Mahindra Scorpio, खरीदने का ऐसा मौका नहीं मिलेगा दोबारा

केवल 1.3 लाख रुपये में मिल रही है Maruti Suzuki Dzire, 1 लीटर में देगी 28.4 किमी से ज्यादा का माइलेज