रेनो क्विड को मार्केट में लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है। इसके बावजूद इस कार ने मार्केट में अच्छी खासी पकड़ बना ली है। आपको बता दें कि दिल्ली में रेनो क्विड के स्टार्टिंग वेरिएंट की कीमत 2.67 लाख रुपये है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो 50 हजार रुपये डाउन पेमेंट करके आप इस कार को अपना बना सकते हैं। बस आपको 5 साल तक 4,712 रुपये की EMI चुकानी पड़ेगी।