
इन डिवाइस को लगाते ही आपकी साधारण सी पुरानी कार भी बन जाएगी जेम्स बॉन्ड वाली हाइटेक कार
आज के समय में कार पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा हाइटेक होकर आ रही हैं, लेकिन पहले कारें इतनी ज्यादा हाइटेक नहीं होती थी और वर्तमान में भी कई कारों में हाइटेक फीचर्स नहीं मिलते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी साधारण कार में हाइटेक फीचर्स शामिल हो जाएं तो आज हम आपको उन फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बाहर से अपनी कार में लगवाकर उसे हाइटेक बना सकते हैं।
गार्मिन ड्राइवएसिस्ट 50 एलएमटी ( Garmin DriveAssist 50LMT )
इस पैकेज में जीपीएस नेविगेशन, खतरे होने पर अलर्ट करता है। इसके अंदर बिल्ट-इन-डैश कैम दिया गया है जो कि ड्राइव को रिकॉर्ड करता है। नेविगेशन में वॉयस एक्टिवेटेड विकल्प मिलता है। इसी के साथ इसमें हैंड्स-फ्री कॉलिंग और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन सिस्टम मिलता है।
कोबरा सीडीआर 855 बीटी ( Cobra CDR 855 BT )
इस पैकेज में 2 इंच की एलसीडी स्क्रीन, क्लिप सेव करने के लिए एम्बेडेड जी-सेंसर और अल्ट्रावाइड 160-डिग्री व्यूविंग एंगल दिया गया है। इससे स्मार्टफोन को जोड़कर एम्बेडेड जीपीएस लोकेशन, टाइम, जी-फोर्स और स्पीड इन्फोर्मेशन फुटेज, स्पीड लिमिट और रेड-लाइट अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
गोलुक टी 1 ( Goluk T1 )
यह किफायती डैश कैम ट्रैफिक के साथ-साथ ऑउटडोर अडवेंचर्स को कैप्चर करने में मदद करेगा। यह डिवाइस जी-सेंसर डैशबोर्ड कैमरे के साथ 152 डिग्री वाइड ऐंगल पर रिकॉर्डिंग करता है। यह आसानी से विडियो शेयर करने और क्रैश डिटेक्शन की सुविधा देता है। हालांकि, इसमें बिल्ट इन स्कीन नहीं है।
आउल कार कैम ( Owl Car Cam )
इस पैकेज में एक डैशबोर्ड कैमरा और एक सिक्यॉरिटी डिवाइस दी जाती है जो कि स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाती है। इसके जरिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो स्मार्टफोन में सेव हो जाते हैं। इसमें इनसाइड कैमरा, रिमोट कैमरा एक्सेस और टू-वे टॉक जैसे फीचर्स शामिल हैं।
गार्मिन स्पीक प्लस विद ऐमजोन एलेक्सा ( Garmin Speak Plus with Amazon Alexa )
इस डिवाइस में एक स्मार्टस्पीकर, डैशबोर्ड कैमरा और जीपीएस डिवाइस मिलता है। इस डिवाइस को रिमोट के तौर पर अपने स्मार्ट होम डिवाइसेज से भी कंट्रोल किया जा सकता है। ये डिवाइस वॉयस कमांड पर काम करती है, जिससे डायरेक्शन, सामने की रिकॉर्डिंग और ऐमजॉन म्यूजिक कलेक्शन से गाने सुन सकते हैं।
Published on:
01 Oct 2018 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
