3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई कार के साथ भूलकर भी न करें ये काम, होगा लाखों का नुकसान

नई कार खरीदते समय ध्यान रखने लायक बातें फर्स्ट सर्विस से लेकर एक्सलरेशन का भी पड़ता है असर इंजन खराब होने के होते हैं चांसेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 Feb 2019, 2:54 PM IST

car handling

नई कार के साथ भूलकर भी न करें ये काम, होगा लाखों का नुकसान

नई दिल्ली : कई बार देखा जाता है कि पहली बार लोग कार तो खरीद लेते हैं लेकिन उन्हें कार की हैंडलिंग के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है।जिसके चलते लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं कि नई नवेली कार में बड़ी खराबी आ जाती है। यानि आपको चूना लग जाता है। इसीलिए आज हम आपको वो सारी बातें बताएंगे जो आपको नई कार के साथ भूलकर भी नहीं करनी हैं।तो अगर आप नई कार खरीदने जा रहे हैं लेकिन कारों के बारे में थोड़ा कम जानते हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल

धाकड़ है 25 के माइलेज वाली मारुति की ये SUV, मात्र 2.5 रूपए प्रति किमी है खर्च

फर्स्ट सर्विस-नई-नई कार खरीदने के बाद पहली सर्विस होने तक उसका खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। दरअसल होता ये है कि शुरुआती दिनों में इंजन नया होता है और ये भी बाकी पुर्जों से तारतम्य बैठा रहा होता है। इस हालात में कोई भी गड़बड़ होने पर सीधे कंपनी सर्विस स्टेशन से संपर्क करें। चीजोंं को टालना भारी पड़ सकता है। यानि फर्स्ट सर्विस होने तक कार को बेहद एहतियात से चलाएं और टाइम पर फर्स्ट सर्विस कराएं।

Fortuner से सस्ती बिक रही है करोड़ों की BMW 640d, मालिक का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

टोइंग- कार नई हो तो भूलकर भी टोइंग न करें क्योंकि इंजन नया होता है एकदम से ज्यादा जोर पड़ने से कार का इंजन खराब भी हो सकता है।

एक्सीलरेशन- अचानक एक्सिलरेट करना कार के इंजन पर बुरा असर डाल सकता है। कार के एक्सीलरेशन के अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी भी हालात में आपकी कार का आरपीएम मीटर लाल निशान के पार न जाए। ऐसा होने से गाड़ी फ्यूल ज्यादा पियेगी और कार के इंजन की ट्यूनिंग भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

15 रूपए की कोल्डड्रिंक से चमकाएं लाखों की बाइक, हमेशा दिखेगी नई

लॉन्ग ड्राइव अवॉयड करें- फर्स्ट सर्विस होने तक कार से लॉन्ग ड्राइव अवॉयड करें क्योंकि इंजन अभी ठीक से अट्यून नहीं होता । इसलिए बेहतर है कि आप छोटी-छोटी दूरी पर कार चलाएं।

क्रूज कंट्रोल- नई कार में क्रूज कंट्रोल को भूल जाना ही बेहतर होता है। दरअसल क्रूज कंट्रोल में लंबे समय तक कार की स्पीड मैंटेन करनी पड़ती है, जो इसके नए इंजन के लिए ठीक नहीं होती है।ऑटोमैटिक कार की अपेक्षा मैनुअल कारों में इसका बुरा असर पड़ता है।

बाइक का माइलेज बढ़ाने के अचूक तरीके, हर महीने होगी हजारों की बचत

तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार सालों-साल फर्राटा भरे तो नई कार को सावधानी से ऊपर बताई बातों को जेहन में रखकर कार चलाएं।