
सर्दियों में इस तरह से रखें कार की विंडशील्ड का ख्याल, नहीं होगा एक्सीडेंट
नई दिल्ली: किसी भी कार में विंडशील्ड एक बहुत महत्वपूर्ण फीचर होता है। कई बार कार के साथ बड़े-बड़े हादसों की वजह कार का विंडशील्ड या विंडस्क्रीन बन जाता है। लोकल या खराब क्वालिटी का होने पर हादसों के ज्यादा होने की संभावना होती है। इसीलिए आज हम आपको कार की विंडशील्ड या विंडस्क्रीन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप किसी भी सड़क पर सेफ ड्राइविंग कर सकेंगे।
ठंड में न करें ये गलती-
कोहरे के दौरान कई लोग हेडलाइट को ऑन करने के बजाए पार्किंग लाइट ऑन कर देते हैं। जिससे सामने से आ रहे ड्राइवर को गाड़ी की दूरी का अंदाज नहीं लगता है और कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। इसलिए अच्छा होगा कि पार्किंग लाइट के बदले लो-बीम पर हेडलाइट जलाएं।
भारत में सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इस सीजन में जो सबसे बड़ी परेशानी होती है विंडस्कीन पर धुंध का जम जाना, शायद ही कोई ऐसा हो जिसने इस परेशानी का सामना न किया हो। लेकिन हमारे पास आपको इस परेशानी से निजात दिलाने का तरीका है। दरअसल जब कोहरे या बारिश के कारण कार की विंडस्क्रीन पर धुंध जम रही हों, तो कार की AC को ऑन कर दें और इसे डिफॉगर मोड पर लगा दें। ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि कुछ ही समय में कार की विंडस्क्रीन पर से नमी गायब हो जाएगी।
विंडशील्ड को इस तरह से करें साफ-
कार की विंडशील्ड को साफ करने के लिए साफ-सूथरे कपड़े का इस्तेमाल करें। जिस कपड़े से कार को पोछ रहे हैं उसका इस्तेमाल इसपर न करें। इसके अलावा आपको बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट मिल जाएंगे जिनसे आप अपने कार की विंडशील्ड को साफ कर सकते हैं। कार पर लगे वाइपर का इस्तेमाल इसे साफ करने के लिए न करें तो ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि वाइपर के घिस जाने के बाद यह आपके विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लोकल विंडशील्ड का इस्तेमाल न करें और इसे अथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही जाकर बदलवाएं न कि किसी सड़क किनारे मैकेनिक शॉप से। कम लोगों को पता होता है लेकिन कार की इन्श्योरेंस पॉलिसी में विंडस्क्रीन पर 100 फीसदी का कवर होता है। यानि अगर आपकी गाड़ी का विंडशील्ड टूट जाता है तो इसकी पूरी कीमत इन्श्योरेंस कंपनी देगी।
Published on:
26 Nov 2018, 4:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.