4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti Brezza को टक्कर देगी Hyundai Styx, टेस्टिंग के दौरान नजर आई

Santro को AMT (ऑटोमेटेड-मैन्युअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के साथ पेश करने के बाद Carlino दूसरी Hyundai कार होगी जिसमें यह सुविधा मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 26 Nov 2018, 3:44 PM IST

sytx

Maruti Brezza को टक्कर देगी Hyundai Styx, टेस्टिंग के दौरान नजर आई

नई दिल्ली: Maruti Brezza को चुनौती देने के लिए Hyundai भारतीय बाज़ार में कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपनी आने वाली कार का जोर-शोर से परीक्षण कर रही है। जल्द लॉन्च होने वाली यह सब-4-मीटर compact SUV पहली बार Auto Expo 2016 में प्रदर्शित Carlino Concept पर आधारित है और अगले वर्ष Styx नाम से भारत आ सकता है। इस Hyundai Styx SUV को पहले भी टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

खतरे से खाली नहीं है मोडिफाई बाइक चलाना, पुलिस कभी भी कर सकती है जब्त

खबरों के बाजार में चर्चा गरम है कि Hyundai Styx SUV कंपनी की ही दूसरी कार Creta के छोटे संस्करण की तरह लगेगी। उम्मीद की जा रही है कि Hyundai का नया डिजाइन सिस्टम इस कार के एक्सटीरियर्स में नज़र आएगा। वैसे तो यहाँ पेश टेस्ट संस्करण पर भारी रूप से आवरण चढ़ाया गया था लेकिन स्प्लिट हेडलाइट, कैस्केडिंग ग्रिल को नहीं छुपाया गया जिसमें क्रोम की खूब इस्तेमाल हुआ है। इस Carlino/Styx SUV में नए डिजाईन के एलाय व्हील दिए जायेंगे जो देखने में काफी कूल नजर आ रहे हैं। गाड़ी की रियर साइड को भी अच्छे से डिजाईन किया हुआ है हालाँकि यहाँ इसे बखूबी छपाया भी गया है।

Carlino/Styx भारत में टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होने वाली Hyundai की पहली कार होगी। इस कार में एक 1.0 लीटर 3-सिलेंडर यूनिट उपलब्ध करायी जाएगी जो 110 बीएचपी और 170 एनएम टॉर्क पैदा सकती है। Santro को AMT (ऑटोमेटेड-मैन्युअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के साथ पेश करने के बाद Carlino दूसरी Hyundai कार होगी जिसमें यह सुविधा मिलेगी। Styx के डीजल संस्करण में Elite i20 वाला 1.4 लीटर का इंजन होगा जो Maruti Brezza से ज्यादा शक्तिशाली होता है।

वर्तमान में Brezza देश की सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली compact SUV है, और आने वाली Carlino/Styx का मुकाबला इसी कार से होगा। इसके अलावा Styx को Tata Nexon और Ford EcoSport से भी कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली compact SUV को टक्कर देने के लिए Styx की कीमत भी शानदार होगी।