इस 7-सीटर Mahindra Marazzo को अब एक 4-सीटर में बदल दिया गया है. इसकी आखिरी और दूसरी सीट्स की कतारों की जगह अब इसमें लाउन्ज सीट्स लगा दी गईं हैं जो रीक्लाइन की जा सकती हैं. इसकी दूसरी कतार की सीट्स में लेग-सपोर्ट दिए गए हैं. ये इसे एक बेहद आरामदायक लाउन्ज बना जाता है खासकर तब, जब आपको इसमें लगे पर्सनल डिस्प्ले पर अपनी मनपसंद फ़िल्में देखनी हों. इसकी दोनों पिछली सीट्स में अलग अलग डिस्प्ले लगे हैं जिन पर आप अपनी मनपसंद मूवीज़ या गानों का मज़ा ले सकते हैं. इसकी आखिरी कतार की सीट्स को अतिरिक्त कुशनिंग और लेदर रैप दिया गया है। इसमें लगे एक बड़े कंसोल से आप सीट्स की रेक्लाइन और केबिन लाइट्स की डिमिंग जैसे कई चीज़ें कण्ट्रोल कर सकते हैं।