आजकल हर कोई यह चाहता है कि उसकी कार का लुक शानदार और सबसे अलग लगे। हालांकि कंपनी की तरफ से डिज़ाइन की हुई कार का एक तय लुक होता है और इसके एक मॉडल की सभी यूनिट्स एक जैसी ही लगती हैं। ऐसे में इसे दूसरों से अलग दिखाने की चाह कंपनी की तरफ से पूरी नहीं की जा सकती। पर इसका एक दूसरा तरीका भी है और उस तरीके का नाम है कार मॉडिफिकेशन। कार मॉडिफिकेशन का मतलब है अनऑफिशियली तरीके से अपनी कार को मॉडिफाई करवाना। कई गैरेज यह काम करते हैं। कार मॉडिफिकेशन आजकल कई लोगों में काफी पॉपुलर है, खास तौर से यूथ के बीच। मॉडिफिकेशन के ज़रिए लोग अपनी सिंपल कार को डिफरेंट लुक तो दे सकते हैं ही, साथ ही कई पार्ट्स में कई चेंज भी कर सकते हैं। पर बहुत से लोगों को कार मॉडिफिकेशन के नुकसान के बारे में नहीं पता होता।