30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर यह कंपनी दे रही है नई कार पर 1 लाख तक के ऑफर्स, जल्द उठाएं फायदा

Diwali Discount & Offers On New Cars: हुंडई (Hyundai) के बंपर दिवाली ऑफर्स और डिस्काउंट से इस महीने कंपनी की कुछ चुनिंदा गाड़ियों पर बम्पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में इस त्यौहारी सीज़न कम खर्च में नई हुंडई कार घर लाने का यह शानदार मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Oct 2022, 1:24 PM IST

hyundai_cars.jpg

Hyundai Diwali Discounts

हुंडई इंडिया (Hyundai India) इस महीने में अपने 'दिवाली धमाका' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। इस दिवाली धमाका के साथ कंपनी देशभर में अपनी कुछ चुनिंदा गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स दे रही है। ये डिस्काउंट और ऑफर्स (Discount & Offers) 1 लाख रुपये तक के हैं। ऐसे में इस त्यौहारी सीज़न (Festive Season) कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ये बम्पर डिस्काउंट और ऑफर्स ग्राहकों के लिए एक शानदार दिवाली गिफ्ट (Diwali Gift) है।


कब तक वैध हैं दिवाली धमाका ऑफर्स?

हुंडई की तरफ से दिए जा रहे ये डिस्काउंट और ऑफर्स 31 अक्टूबर तक वैध हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से दिए जाने वाले ये ऑफर्स स्‍थान, मॉडल्‍स, वैरिएंट्स और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार कुछ अलग हो सकते हैं, पर फिर भी ग्राहकों को कम खर्च में कार खरीदने का बेहतरीन मौका मिलेगा। ऐसे में लोग अपने नज़दीकी हुंडई डीलरशि‍प्‍स/शोरूम्स पर जाकर इन बेहतरीन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं और अपने घर एक नई कार ला सकते हैं।

आइए एक नज़र डालते है हुंडई के उन कार मॉडल्स पर, जिनपर कंपनी की तरफ से डिस्काउंट दिया जा रहा है।

1. Hyundai i20


कंपनी की तरफ से इस लोकप्रिय कार के Sportz और Magna वैरिएंट्स पर 21,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी क अधिकृत डीलरशि‍प्‍स/शोरूम्स पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :- दिवाली के अवसर पर घर लाएं नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, यह कंपनी दे रही है शानदार डिस्काउंट

2. Hyundai i10 Grand Nios


कंपनी की तरफ से इस शानदार कार के टर्बोचार्ज्ड Sportz वैरिएंट पर 48,000 रुपये तक का और दूसरे सभी पेट्रोल (Petrol) वैरिएंट्स पर 18,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके सीएनजी (CNG) वैरिएंट्स पर 33,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

3. Hyundai Aura


कंपनी की तरफ से इस बेहतरीन कार के सभी पेट्रोल वैरिएंट्स पर 18,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके सीएनजी वैरिएंट्स पर 33,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

4. Hyundai Kona Electric


कंपनी की तरफ से इस दमदार इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।