न्यूट्रल करके कार ड्राइव करना- ढलान पर चलाने के अक्सर लोग ऑटोमैटिक कार को न्यूट्रल लगाकर छोड़ देते हैं, दरअसल लोगों का मानना है कि 'N' पर चलाने से फ्यूल की बचत होती है। लेकिन यह बिलकुल गलत है। बता दें, 'N' पर ऑयल की सप्लाई में कटौती होती है, इसलिए ट्रांसमिशन को स्मूथ ऑपरेशन के लिए प्रॉपर ल्यूब्रिकेशन नहीं मिल पाता और यह बदले में आपकी कार के गियरबॉक्स को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।