28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda City Hybrid : डीलरशिप पर पहुंची होंडा की अपकमिंग हाइब्रिड कार, 27kmpl के साथ 4 मई को आ रही है ये सेडान

Honda City Hybrid 26.5kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम होगी। यहां खास बात यह है, कि इस कार को प्योर ईवी मोड में भी चलाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 28 Apr 2022, 1:34 PM IST

honda_city_hybrid_e0hev-amp.jpg

Honda e:HEV

Honda City Hybrid e:HEV: जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया मई में अपनी सिटी हाइब्रिड (आधिकारिक तौर पर सिटी ई:एचईवी) को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इसकी कीमतों की घोषणा से पहले ही यह कार देश भर के डीलरों तक पहुंच गई है, वहीं कार के लिए आधिकारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। खबर है, कि होंडा सिटी हाइब्रिड को पांच रंग विकल्पों में से केवल एक में पेश किया जाएगा और सिटी हाइब्रिड मॉडल मौजूदा मॉडल के टॉप-स्पेक जेडएक्स ट्रिम पर आधारित है।


27kmpl तक का माइलेज?

होंडा सिटी हाइब्रिड में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, 16 इंच के अलॉय व्हील, दोबारा से तैयार की गई फॉग लैंप हाउसिंग, और ग्रिल पर होंडा बैजिंग के भीतर ब्लू एक्सेंट दिए गए हैं। वहीं रियर में भी आपको हाइब्रिड की बैजिंग मिलती है। होंंडा सिटी सेडान एक सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम से लैस है, जो 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (98PS और 127Nm) के साथ आता है, यह यूनिट दोहरे इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप और 0.7kWh बैटरी पैक के साथ आती है, होंडा का दावा है कि सिटी हाइब्रिड 26.5kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम होगी।





कीमत पर अपडेट

यहां खास बात यह है, कि इस कार को प्योर ईवी मोड में भी चलाया जा सकता है। फिलहाल कार की कीमत को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन माना जा रहा है, कि इसकी कीमत लगभग 18.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। हालांकि इसका मार्केट में कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं होगा। जहां तक कैबिन का सवाल है, तो सिटी हाइब्रिड का केबिन काफी हद तक अपरिवर्तित रहता है और इसमें पुरानी City के समान ब्लैक और बेज थीम दी गई है।


ये भी पढ़ें : Hyundai Ioniq 5 के ये तीन फीचर बदल देंगे इलेक्ट्रिक सेगमेंट का रुख, 5 मिनट में चार्जिंग से लेकर स्लाइडिंग कंसोल बनाएंगे इसे खास

फीचर्स लिस्ट


बतौर फीचर्स होंडा हाइब्रिड को ऑटो एसी, कनेक्टेड कार टेक, 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से, सिटी हाइब्रिड होंडा सेंसिंग के साथ आता है, जिसे एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) के नाम से जाना जाता है। इस फीचर की मदद से लेन कीप असिस्ट, ऑटो-एमेरजेंसी ब्रेकिंग, लेन चेंजिंग चेतावनी और क्रूज कंट्रोल सभी पैकेज का हिस्सा हैं। इसके साथ ही छह एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : वाहन मालिक सावधान! Car Insurance के बिना ड्राइविंग करते आए नजर तो भरना पड़ेगा 4,000 रुपये का जुर्माना