
Hyundai Ioniq 5
Hyundai Ioniq 5 Electric Car : हुंडई इंडिया ने हाल ही में अपनी अपमिंग इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 पर चुप्पी तोड़ी है, कंपनी ने ऐलान किया कि इस साल के सेकेंड हाफ में वह इस नई ईवी को लॉन्च करेगी। Ioniq 5 कई मायनों में खास है, और वैश्विक स्तर पर Hyundai के लिए यह एक महत्वपूर्ण वाहन है। इस कार को ब्रांड के नए डेडिकेटेड बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर शानदार स्टाइल के साथ तैयार किया गया है। जो इसके लुक्स में साफ तौर पर नजर भी आते हैं।
अब सवाल यह है, कि इस खास Ioniq 5 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है, तो क्या यह कार विश्व स्तर पर मिली लोकप्रियता को देश में भी आगे बढ़ा पाएगी। या कोना कि तरह महज एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार बनकर रह जाएगी। जिसे ग्राहक ज्यादा कीमत के चलते नहीं खरीद रहे हैं। आइए आपको बताते हैं, Ioniq 5 के मिलने वाले कुछ ऐसे फीचर्स जिनके चलते यह भारतीय ईवी सेगमेंट की बेहद अनोखी कार होने वाली है।
Porsche Taycan से भी फास्ट चार्जिंग
हुंडई ने Ioniq 5 को नए फास्ट चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ शुरू किया है, जिससे यह बिना एडेप्टर के 400V और 800V सिस्टम दोनों का समर्थन करती है। नतीजतन, इसमें 350kW तक की रैपिड चार्ज क्षमता है जो केवल 18 मिनट में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक या 5 मिनट से भी कम समय में 100 किमी तक की रेंज के लिउ चार्ज कर सकती है। बताते चलें, कि 800V के बुनियादी ढांचे के साथ एक रेंज-टॉपिंग Porsche Taycan EV में केवल 270kW तक की फास्ट चार्जिंग क्षमता है।
Ioniq 5 का स्लाइडिंग कंसोल
Ioniq 5 का फ्लैट फर्श स्पेशियस और एडजेस्टेबल है जो केवल सीटों तक ही सीमित नहीं है। इसका फ्रंट सेंटर कंसोल, डैशबोर्ड से अलग है और इसे यूनिवर्सल आइलैंड भी कहा जाता है, इसमें आगे और पीछे 140mm का मूवमेंट है। यह कंसोल केवल कप होल्डर और स्टोरेज स्पेस के साथ ऑटोमोटिव फर्नीचर का एक टुकड़ा नहीं है, बजाय इसके यह यूएसबी पोर्ट और एक वायरलेस फोन चार्जिंग पैड भी है।
घर में मिलेगी Ioniq 5 की बैटरी से बिजली
Ioniq 5 के इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर में अन्य घरेलू उपकरणों या कैंपिंग उपकरण यहां तक कि एक इलेक्ट्रिक साइकिल को बिजली देने के लिए कार की बैटरी का उपयोग करने की क्षमता शामिल है। यह फ़ंक्शन 3.6kW तक बिजली की आपूर्ति कर सकता है। यानी फोर्ड F-150 लाइटनिंग की V2L क्षमता की तरह जो आपके घर को बिजली दे सकती है, Ioniq 5 भी इस फीचर से लैस होगी। ध्यान दें, कि Ioniq 5 इस सुविधा की पेशकश करने वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी।
Updated on:
28 Apr 2022, 10:52 AM IST
Published on:
28 Apr 2022, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.