28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 5.76 लाख रुपये में खरीद सकते हैं यह 7-सीटर एमपीवी Renault Triber, पूरा परिवार हो जाएगा आराम से फिट

इस सेगमेंट में अन्य विकल्प भी हैं, जैसे किआ कैरेंस, महिंद्रा बोलेरा, मारुति अट्रिगा और मारुति एक्सएल6 आदि। चूंकि ये तीनोंं ही गाड़ियां बड़े इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं,तो इनकी कीमत भी अधिक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 28 Apr 2022, 9:21 AM IST

renault_triber-ampnew.jpg

Renault Triber

Cheapest 7-Seater SUV : देश का 7 सीटर सेगमेंट इन दिनों बूम पर है, लगभग हर वाहन निर्माता के लाइनअप में 7 सीटर गाड़ियां मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि आप 6 लाख में भी एक 3-रॉ एमपीवी के मालिक बन सकते हैं। जी हॉं दरअसल, रेनो इन दिनों इसी के लिए प्रसिद्व है। रेनो ट्राइबर सेगमेंट की इकलौती कार है, जिसकी कीमत बेहद कम है, और स्पेस भी जबरदस्त है। आइए विस्तार से बताते हैं, कार की पूरी डिटेल:

कितनी चुकानी होगी कीमत



रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत 5.76 लाख रुपये से 8.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की गई है। ट्राइबर चार ट्रिम आरएक्सई, आरएक्सएल, आरएक्सटी, और आरएक्सजेड में सेल की जाती है। इस MPV में 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को स्टैंडर्ड रूप से 5-स्पीड मैनुअल और वैकल्पिक 5-स्पीड AMT से जोड़ा गया है। बताते चलें, कि ट्राइबर के लिए कंपनी 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी लाने पर विचार कर रही है, जो 100PS की पावर 160Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। उम्मीद है, कि नया 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक के साथ आएगा।


फीचर्स की लिस्ट

रेनॉल्ट ट्राइबर एमपीवी की फीचर लिस्ट में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर की सीट, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल शामिल हैं। इसके साथ ही इस कार में दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों के लिए एसी वेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप भी मिलता है। बतौर सेफ्टी फीचर्स ट्राइबर में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड हैं।

ये भी पढ़ें : Toyota Innova Hybrid : हाइब्रिड इंजन के साथ आ रही है यह 7-सीटर कार, कंपनी ने रजिस्टर किया नया नाम

सेगमेंट के अन्य विकल्प

रेनॉल्ट की ट्राइबर के अलावा इस सेगमेंट में अन्य विकल्प भी हैं, जैसे किआ कैरेंस, महिंद्रा बोलेरा, मारुति अट्रिगा और मारुति एक्सएल6 आदि। चूंकि ये तीनोंं ही गाड़ियां बड़े इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं,तो इनकी कीमत भी अधिक है। तीनों एमपीवी (Carens, XL6, Ertiga) की कीमत 10 लाख रुपये के भीतर है, और
इसलिए ट्राइबर में फीचर्स भले ही कम हो लेकिन कीमत किफायती है।


ये भी पढ़ें : नहीं देखा होगा BMW की Kidney grille वाला ऐसा अनोखा स्कूटर, 144km की टॉप स्पीड के साथ इंटरनेट पर हुआ वायरल