केबिन की बात करें तो इसके अंदर Apple CarPlay और Android Auto के साथ एक 7-इन्च टचस्क्रीन डिस्पले जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस कार के इंटरनेशनल वर्जन में फॉरवर्ड कोलीशन वार्निंग के साथ कोलीशन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, लेन डिपार्चर वॉर्निंग के साथ रोड डिपार्चर मिटिगेशन, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, और अडाप्टिव क्रूज़ कण्ट्रोल स्टैंडर्ड आते हैं, लेकिन भारत में लाये जाने वाले मॉडल में आपको केवल एयरबैग्स और ABS से ही तसल्ली करनी होगी