नई दिल्ली : बारिश का मौसम आते ही कई लोग खुश हो जाते हैं लेकिन कई लोगों के लिए यही बारिश परेशानी का सबब बन जाती है। दरअसल हमारे देश में बारिश का पैटर्न बेहद असामान्य है यही वजह है कि दिल्ली वाले जहां अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर असम और बिहार जैसे राज्य बाढ़ जैसे हालातों से जूझ रहे हैं। बाढ़ और बारिश में गाड़ियों का भी काफी नुकसान होता है । दरअसल इन हालात में गाड़ियों को न सिर्फ चलाना मुश्किल होता है बल्कि उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है क्योंकि जरा सी असावधानी से पानी गाड़ी के अंदर भर सकता है और उस हालात में असर सीधा गाड़ी के इंजन ( car engine ) पर होता है।